धनौरा: मंडी धनौरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चालान किया
मंडी धनौरा: पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मोहल्ला सुभाष नगर निवासी दीपांशु को चोरी की बाइक संग गिरफ्तार किया है। उसने यह बाइक बिजनौर जनपद के थाना शिवाला कला से चोरी की थी। जिसका चालान कर दिया गया है।