धनौरा: मंडी धनौरा के गांव चुचेला कला में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
घटना थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कला में रामगंगा पोषक नहर के निकट स्थित रेलवे लाइन पर हुई। रविवार की सुबह में एक युवक वहां पहुंचा और वह आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया। इस दौरान नजीबाबाद जाने वाली सिद्धबली एक्सप्रेस गुजरी तो वह युवक उसकी चपेट में आकर मौत की नींद सो गया। हादसे के दौरान शरीर का कुछ हिस्सा ट्रेन के इंजन में फंस गया था।