धनौरा: मंडी धनौरा में फाइनेंस कंपनी के सेंटर ऑफिसर ने ग्राहकों के पैसे लेकर फरार, मामला दर्ज हुआ
मंडी धनौरा। फाइनेंस कंपनी का सेंटर ऑफिसर ग्राहकों से जमा धनराशि लेकर फरार हो गया कंपनी के प्रबंधक ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है मिडलैंड माइको फिन लिमिटेड कंपनी की शाखा शहर में स्थित है। इसमें कल्लू कुमार उर्फ अनुज कुमार सेंटर आफिसर के पद पर नियुक्त है। रविवार को 6:00 बजे थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।