पटना ग्रामीण: पटना में छात्र नेता दिलीप ने सिविल कोर्ट के दो पोस्ट के लिए परीक्षा की तिथि घोषित न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
छात्र नेता दिलीप ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सिविल कोर्ट की चार पोस्ट के लिए वैकेंसी सितंबर 2022 में आई थी लेकिन अभी तक उसमें से दो पोस्ट के लिए परीक्षा के लिए तिथि की अब तक घोषणा नहीं की गई है। इस दौरान उन्होंने संबंधित बोर्ड को चेतावनी दी कि अगर परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।