बाह: तहसील क्षेत्र में चंबल नदी का जलस्तर पहुंचा 131 मीटर, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
बाह में चंबल नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को पिनाहट चंबल घाट पर जलस्तर 131 मीटर पहुंच गया। शाम 6 बजे स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी व एडिशनल कमिश्नर रामवदन सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि बाह तहसील के तीन गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें दो को पानी ने पूरी तरह घेर लिया है। प्रशासन ने स्टीमर की व्यव