मंडला: श्री गुरुद्वारा साहिब में समर चालिया महोत्सव और 40 दिवसीय अखंड पाठ का समापन
Mandla, Mandla | May 30, 2026 अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में श्री अमृतवेला संगत समिति के तत्वावधान में आयोजित समर चालिया महोत्सव एवं 40 दिवसीय अखण्ड पाठ का शनिवार 10 बजे श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर अखण्ड पाठ के भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष आरती की।