कासगंज: सभासद हरी सिंह के आवास पर आयोजित भाजपा की बैठक में सरल ऐप की दी गई जानकारी
सभासद हरी सिंह के आवास पर आयोजित भाजपा की बैठक में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) को सरल ऐप के माध्यम से समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। प्रवासी नेता राकेश शांखवार ने कहा कि डीएलपी से कार्यकर्ता और आम नागरिक भाजपा की विचारधारा व नीतियों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। बैठक में पवन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।