लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा- कड़ी मेहनत से जीवन स्तर ऊंचा उठाएं, अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करें
लोहरदगा के उर्सुलाइन कॉन्वेंट में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सिस्टर आईलिन ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना नृत्य के साथ हुई।