तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र से चोरी हुआ ई-रिक्शा फुलवरिया से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
तेघड़ा थाना अंतर्गत गंज पर से पिछले दिनों चोरी हुई ई-रिक्शा को पुलिस ने फुलवरिया से बरामद किया है। जिसकी जानकारी परिजनों के द्वारा दिया गया है।परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था।जिसका मामला थाना में दर्ज कराया गया है।वह ई रिक्शा बुधवार को दिन के नौ बजे सड़क के किनारे मिला है।ई रिक्शा से कई महत्वपूर्ण मशीन को खोल लिया गया है।