रायडीह: सीलम ढलान में दो बाइक की टक्कर, रूकरूम निवासी युवक घायल
Raidih, Gumla | May 3, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के रूकरूम गांव निवासी 21 वर्षीय संजीत उरांव रविवार को किसी काम से बाइक से गुमला गया था। शाम करीब 5 बजे गुमला से लौटने के दौरान सीलम ढलान के पास सामने चल रही दूसरी बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से उसकी बाइक सीधी टकरा गई। टक्कर के बाद संजीत उरांव बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया।