हुज़ूर: भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने अंतरराज्यी गिरोह का किया पर्दाफाश, 54 लाख रुपए का माल किया बरामद
Huzur, Bhopal | Aug 28, 2024 भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने अंतरराज्यी नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की पकड़ में आए आरोपी फायर आर्म्स के साथ घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 15 वारदातों का 54 लाख रुपए का माल जब्त किया गया हैं।जिसमें 34 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी के रुपए से खरीदा गया तीन पहिया वाहन अचल संपत्ति की दस्तावेज दो देसी कट्टे आदि शामिल है|