औराई: औराई के प्राथमिक विद्यालय रामापुर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, दिलाई गई शपथ।
Aurai, Bhadohi | Apr 9, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भदोही जनपद में सभी विभागों के तरफ से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तमाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोग मतदान के दिन अपने बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग करें, इसी क्रम में मंगलवार को औराई क्षेत्र के रामापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में में भी कार्यक्रम के दौरान रैली निकाली गई और शपथ भी दिलाई गई।