सादाबाद: सिखरा में शराब के ठेके खुलने पर ग्रामीण हुए आक्रोशित, उच्च अधिकारियों से करेंगे शिकायत
सिखरा में देसी शराब का ठेका खोला जा रहा है ग्रामीणों का आरोप है यह ठेका गांव के बिल्कुल नजदीक है और मंदिर के पास में है। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई जिसके द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत कर ठेके को यहां से हटवाया जाएगा।