कुडू: कड़क में झामुमो महिला मोर्चा की बैठक, पश्चिमी भाग की नई कमिटी गठित, सावित्री अध्यक्ष व राधिका सचिव चुनी गईं
प्रखंड से लेकर हर पंचायत तक संगठन का विस्तार करने और नए सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ झामुमो महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे कुडू प्रखंड क्षेत्र के कड़क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा तिर्की ने की। इस दौरान कुडू प्रखंड के पश्चिमी भाग के लिए नई कमिटी का गठन किया गया।