गड़हनी: पहरपुर गांव के एक मजदूर की मछली पकड़ने के दौरान हुई मौत, रनी के पास नहर में मिला शव
गड़हनी प्रखंड अंतर्गत पहरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र राम की नहर में डूबने से मौत हो गई, शुक्रवार सुबह पावना थाना क्षेत्र के रनी गांव के समीप नहर में शव मिला है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को नहर के मछली पकड़ने गए थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटे, परिजनों ने खोज बिन किया लेकिन कही पता नहीं चला। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये आरा भेज दिया है।