तानसेन: दूसरे की बारात में डांस करने पर विवाद, मुरैना से आए व्यक्ति से बेरहमी से मारपीट
Tansen, Gwalior | Apr 26, 2026 पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मांगूपुरा गांव में दूसरे की बारात में जबरन डीजे पर डांस करने से लेकर कुशवाह समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान वीरेंद्र कुशवाह ने रामनरेश कुशवाह की लात घूंसो से जमकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान बारात में अफरा तफरी मच गई। रामनरेश कुशवाह अपने भतीजे सूरज कुशवाह की बारात लेकर यहां मुरैना से आए थे।