नबीनगर: गुप्त सूचना पर पुलिस ने नरारीकला से शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र में बीते शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को 02 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुदर्शन कुमार, निवासी नरारीकला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब कारोबार औ