बिंदकी: बिंदकी कस्बे में किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई, नगर के अंदर भारी वाहनों के आवागमन पर जताई गई नाराजगी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के ललौली चौराहे के समीप शनिवार की दोपहर 12 बजे से किसान मजदूर मोर्चा की एक बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि किसान मजदूर आयोग का गठन होना चाहिए तथा महिलाओं को भी किसान सम्मान निधि देने की जरूरत है। बैठक में कहा गया कि बिंदकी के अंदर से भारी वाहन निकलते जिससे दुर्घटनाएं होती है। भारी वाहन बाईपास से निकाले जाय।