दतिया नगर: नेशनल लोक अदालत में सुलझा पति-पत्नी का विवाद, पिंकी और रामू ने राजीनामा कर साथ रहने की शपथ ली
दतिया जिला कुटुंब न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में एक दंपति के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद आपसी समझाइश से सुलझ गया। जानकारी के अनुसार पिंकी और रामू का विवाह 14 फरवरी 2025 को हुआ था। विवाह के बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। पिंकी ने आरोप लगाया कि रामू घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था।