संडीला: कछौना में जेष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर धार्मिक आस्था के साथ बंटा प्रसाद और शर्बत, सामाजिक समरसता का प्रतीक
जेष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को कछौना कस्बे के पौराणिक मन्दिर लंगड़े दास बाबा पर श्रद्धालुओं के दर्शन की लंबी-लंबी लाइन लगी थी। लंगड़े दास बाबा कुटी पर मेला भी लगा था, जहां पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आये और मेले का आनंद लिया।