गाज़ियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में एक युवक पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, सीसीटीवी आया सामने
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में एक युवक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने युवक के हाथ से लैपटॉप का बैग छीनकर उसे नोच डाला। थोड़ी ही दूर पर पड़े एक डंडे को हाथ में लेकर युवक ने किसी तरह कुत्तों को डरा कर अपने आप को बचाया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक खुद को बचाता हुआ दिख रहा है।