नावकोठी: पुलिस ने अब्बूपुर से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया, हिरासत में लेकर कोर्ट के हवाले किया
अब्बूपुर से नावकोठी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में अब्बूपूर के दिलीप कुमार ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर गांव के ही अनुराग कुमार पर चोरी का इल्जाम लगाया था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद किया तथा हिरासत में लेकर उसे कोर्ट भेज दिया।