बांका: विजयनगर चौक के पास गाय ने वृद्ध महिला पर किया हमला, जख्मी महिला अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jun 30, 2026 शहर के विजयनगर चौक के पास एक गाय ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महीला का प्राथमिक उपचार मंगलवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार विजयनगर निवासी सुदामा देवी दूध लेकर अपने घर जा रही थी।इस दौरान रास्ते में एक गाय ने महिला पर हमला कर दिया जिसमें महिला गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।