टीकमगढ़: जिला चिकित्सालय: पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ: 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की दवा
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में आज पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रारंभ मे मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत द्वारा जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर किया शुभारंभ। जिला चिकित्सालय की डॉक्टर सिद्धार्थ रावत ने बताया कि जन्म से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।