जीरन: जीरन पुलिस की कार्रवाई, 60 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jiran, Neemuch | Jul 23, 2025 बुधवार को रात 10:00 बजे जीरन पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार जीरन पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित एक स्विफ्ट कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मंदसौर की ओर से आ रही कार को रोका, जिसमें सवार सगराना निवासी राहुल