जीरन: ग्वाल तालाब रोड पर संचार लाइन की खुदाई से बने गड्ढों में पलटा डंपर
Jiran, Neemuch | Jul 20, 2025 जीरन ग्वाल तालाब रोड पर संचार लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के कारण सड़क किनारे बने गड्ढों में एक डंपर साइड लेते वक्त पलट गया। सूचना पर रविवार शाम 6 बजे करीब क्रेन बुलाई गई, जिसके माध्यम से डंपर को सीधा किया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने ऐसी खुदाई कार्यों के बाद समय पर सही समतलीकरण न होने पर नाराजगी जताई।