जीरन: हिंगोरिया फाटक और हर्कियाखाल स्टेशन के बीच मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान
Jiran, Neemuch | Jul 23, 2025 नीमच जिले के हिंगोरिया फाटक और हर्कियाखाल स्टेशन के बीच जमुनिया कला निवासी युवक सुनील प्रजापत ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, मौत के कारणों की जांच जारी है।