शाहजहांपुर। बाल विकास परियोजना भावलखेड़ा में तैनात रहे पूर्व सीडीपीओ आशुतोष कुमार तिवारी के खिलाफ सदर बाजार थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वर्तमान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम कुमार की तहरीर पर हुई।