शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में अधिवक्ताओं ने सातवें दिन भी बैनामाओं की रजिस्ट्री का कार्य ठप्प रखा, सरकार को लाखों का राजस्व घाटा
औद्योगिक गलियारे के लिये अधीग्रहीत की जा रही जमीन के मुआवजा राशि में नसीरपुर व गोसपुर ग्राम के किसानों के साथ सर्किल रेट के भेदभाव के विरोध में मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन सातवें दिन शिकोहाबाद में बैनामाओं की रजिस्ट्री का कार्य ठप्प कर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के विरोध के चलते सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।