शिकोहाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाहियों में दहेज अधिनियम मामले में वांछित अभियुक्त सुहागनगर चौराहा से दबोचा गया
थाना दक्षिण पुलिस टीम की थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन सुहागनगर चौराहा से मुखबिर खास की सूचन पर दहेज अधिनियम में वांछित अभ्यिुक्त राहुल उर्फ राजा पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी कौरारी थाना फरिहा को गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही हुई।