सासनी: नवज्योति नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
Sasni, Hathras | May 8, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के कस्बा सासनी स्थिति नवज्योति नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। कस्बा मेंडू निवासी महिला पिंकी पत्नी बंटू को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों द्वारा कस्बा सासनी के नवज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।