🚨 त्वरित एक्शन: विकास नगर फायर स्टेशन का सराहनीय रेस्क्यू! 🚒🐮
डाकपत्थर पुराने पोस्ट ऑफिस के पास एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया, जहाँ एक गाय अचानक फिसलकर एक घर के आंगन में गिर गई।
सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट विकास नगर की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुँची। पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से गाय उठने में असमर्थ थी और अत्यधिक पीड़ा में थी।
फायर यूनिट ने तत्परता दिखाते हुए कंबल और रस्सियों की मदद से गाय को सावधानीपूर्वक और सुरक्षित बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद गाय को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई और उसे आवास के बाहर खेत में एक सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
#FireService #RescueOperation #Vikasnagar #AnimalRescue #UttarakhandFireService