बेंगाबाद: बरगंडा के कांसेप्ट ट्यूटोरियल में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पहुंचे, सरस्वती प्रतिमा को किया नमन
शहर के बरगंडा स्थित कांसेप्ट ट्यूटोरियल में सोमवार को 4 बजे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पहुंचे और सरस्वती प्रतिमा के समक्ष माथा टेका। जिले के डीसी के यहां पहुंचने से विद्यार्थी वर्ग में खासा उत्साह नजर आया। संस्थान के प्रमुख रोहित श्रीवास्तव ने उपायुक्त का अभिनंदन किया वहीं छात्रा अनोखी सिन्हा व अन्य छात्राओं ने इन्हें टीका लगाया।