अलीगंज: 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किए साक्ष्य संकलित
Aliganj, Etah | Sep 28, 2026 सोमवार की देर शाम करीब साढ़े पांच जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में सोमवार को 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। किशोरी का शव घर की छत पर बने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।