समस्तीपुर: दूधपुरा तिवारी टोल गांव में चोरी करने आए चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा और जमकर पीटा, सूचना पर पहुंची पुलिस
समस्तीपुर में ग्रामीणों ने दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने चोर को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव की है।जानकारी के मुताबिक ममता कुमारी के घर में तीन युवक चोरी के इरादे से घुसे थे।