खातेगांव: खातेगांव के सरकारी अस्पताल से ऑक्सीजन पाइप चोरी, युवक और बाल अपचारी गिरफ्तार, ₹5 हज़ार के पाइप बरामद
शुक्रवार दोपहर 3:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार खातेगांव पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग से ऑक्सीजन सप्लाई लाइन के कॉपर पाइप चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 5 हजार रुपए के चोरी किए गए कॉपर पाइप बरामद किए हैं।