मीरगंज के राजेंद्र चौक पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर के जाने-माने समाजसेवी दिवाकर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर शनिवार शाम 4:30 में माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे।