बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब साढ़े तीन साल से फरार चल रहे हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे हंडिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।