कोल: याकूतपुर पुलिया के पास पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल, रुपये, आभूषण व असलाह बरामद
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 थाना महुआखेड़ा पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर 3 शातिर लुटेरों को याकूतपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। लुटेरों के कब्जे से लूट किए गए ₹3020,दो मोबाइल फोन, एक चांदी का सिक्का, एक तांबे का सिक्का, एक ब्रेसलेट,एक चैन पीली धातु से बनी, एक तुलसी की माला,दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस व एक चाकू और एक टैम्पो बरामद किया है।