कोल: लाल मस्जिद के निकट हार्डवेयर दुकान से चोर ने ₹1 लाख की पीतल व ₹20,000 नगदी की चोरी की, CCTV में कैद हुआ चोर
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 लाल मस्जिद के निकट हार्डवेयर की दुकान से चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर जंगला काटकर हार्डवेयर दुकान के अंदर प्रवेश कर गया और करीब 1 लाख की पीतल और ₹20000 की नगदी लेकर फरार हो गया। चोर द्वारा हार्डवेयर की दुकान में की गई चोरी की वारदात दुकान के लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल CCTV सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।