कोल: पड़ियावली के पास तेज गति से आए ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के पड़ियावली के निकट तेज गति से आए एक ट्रक ने 17 वर्षीय बाइक सवार युवक की बाइक को टक्कर मार दी।घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।इधर परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे भेज दिया।