मोरनी: मोरनी में बोले विधायक प्रदीप चौधरी नंबरदारों को नही मिला आयुष्मान योजना का लाभ
कालका विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने आज मोरनी में कहा कि हरियाणा सरकार ने नंबरदारों को आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा की थी लेकिन यह सिर्फ घोषणा ही रह गई पंचकूला जिला के नंबरदारों को अब तक आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिला है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा झूठ की राजनीति की जाती है।