लातेहार: सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को करना पड़ा लंबा इंतजार, 2:30 बजे तक हुआ पोस्टमार्टम
जिले का सदर अस्पताल में पिछले कई घंटों से अलग-अलग घटनाओं में मृत पांच लोगों के शव पड़े हुए हैं। लेकिन रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।इसके लिए परिजन सुबह से अस्पताल परिसर में इंतजार करते देखे गए।