कासगंज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम उपेंद्र कुशवाह पुत्र कैलाश चंद्र है। आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 2 का रहने वाला है। आरोपी पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।