प्रतापगढ़: कर्मचारी जागृति यात्रा के पांचवें दिन प्रतापगढ़ में उमड़ा जनसमर्थन, 25 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की ओर से प्रदेशभर में निकाली जा रही "कर्मचारी जागृति यात्रा" के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रतापगढ़ में कर्मचारियों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत करते हुए अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। यात्रा झालावाड़ से रवाना