गुना नगर: महिला आरक्षण बिल गिरने पर हनुमान चौराहे पर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाया
गुना में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण कानून के लोकसभा में गिरने पर 23 अप्रैल शाम को कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय से रैली निकालकर हनुमान चौराहे पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए गुस्सा जाहिर किया।