बड़ागांव धसान: कबराटा तालाब में डूबने से ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, दोस्तों संग खेलने निकले थे, घाट किनारे मिले कपड़े
बड़ागांव थाना क्षेत्र में कबराटा तालाब में डूबने से दो ममेरे फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजन को सौंप दिए गए हैं।मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार (निवासी उत्तर प्रदेश) और उसके ममेरे भाई 13 वर्षीय देवा वंशकार (निवासी डूंडा) के रूप में हुई है।