देहरादून: मसूरी रोड पर मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरी कार, दो लोग घायल
SDRF की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक मसूरी मैगी प्वाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वही सूचना पर SDRF टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वही कार में सवार दोनों युवक देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे। वही एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को स्ट्रेचर से खाई से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।