देहरादून: मसूरी से केंपटी की ओर जा रहा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा, लगा लंबा जाम
देहरादून के मसूरी से केंपटी की ओर जा रहा एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के पिछले गेट के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे सड़क के दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया.