देहरादून: भाजपा मुख्यालय में बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कौठारी ने कहा- केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने जा रहे है। ऐसे में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा पत्रकार वार्ता, क्विज शो, कार्यशालाए, विकास प्रदर्शनी और विधानसभा स्तर पर केंद्रीय योजनाओं के पंजीकरण शिविरों का आयोजन करेगी।